फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: सपा की बैठक में भिड़े कार्यकर्ता, प्रत्याशी के बस्ते को लेकर क्यों हुआ विवाद? पढ़ें पूरा मामला

Sun, 05 May 2024 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : मेरठ में सपा की मासिक बैठक में हंगामा हो गया। इस दौरान प्रत्याशी के बस्ते को लेकर दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सपा की मासिक बैठक में भिड़े कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई सपा की मासिक बैठक में शनिवार को हंगामा हो गया। इसका 21 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष आदिल ने चौधरी बीच-बचाव कराकर मामला शांत किया।

विज्ञापन


मासिक बैठक में सपाइयों ने पहले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। जिला के पदाधिकारियों ने दावा किया कि चुनाव बड़े अंतर से जीत रहे हैं। साथ ही कहा कि जो कार्यकर्ता अन्य चरणों के चुनाव में प्रचार के लिए जाना चाहते हैं, वे अपने नाम बता दें। उनकी सूची बनाकर हाईकमान को भेज दी जाएगी। इसके बाद दो कार्यकर्ता प्रत्याशी के बस्ते को लेकर भिड़ गए।

वहीं, एक कार्यकर्ता का कहना था कि सारे बस्ते नहीं बांटे नहीं गए, जबकि दूसरे का कहना था कि सारे बस्ते बांटे गए हैं। इसी पर हंगामा हो गया। दोनों कार्यकर्ता एक-दूसरे पर भड़क गए। वीडियो में जिलाध्यक्ष हाथ जोड़कर दोनों को शांत करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई। दोनों को समझा दिया है। इस दौरान निरंजन सिंह, मुमताज आलम, संगीता राहुल, जितेंद्र गुर्जर, ओमकार यादव, मिथलेश जाटव, मौ. चांद, नूरजहां, आशु सलमानी, मुकेश जाटव, तसव्वल अली, दुलीचंद यादव और हरप्रीत आहुजा आदि रहे।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें