इसके अलावा सीएबी इंटर कॉलेज में भाजपा और सपा में मतदान को लेकर हंगामा हुआ। माधवपुरम में एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। 45 स्थानों पर ईवीएम खराब हुई। हालांकि पूरा चुनाव सामान्य रहा।
प्रशासन और राजनीति दलों के प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों से बावजूद मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ सका। सुबह और शाम में मतदान प्रतिशत बढ़ा, जबकि दोपहर में कम रहा। 60 फीसदी से ज्यादा मतदान का अनुमान है।
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम दीपक मीणा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदान किया। दोपहर में कई जगह पर पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
खासतौर पर जुमे की नमाज के चलते दोपहर में मुस्लिम बहुल इलाकों में और तपती गर्मी की वजह से अन्य क्षेत्रों में भी मतदान प्रतिशत कम हुआ। तीन बजे के बाद पोलिंग बूथों पर दोबारा से भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक मतदान होता रहा।
बागपत में 56 प्रतिशत हुआ मतदान, ईवीएम में कैद प्रत्याशियों का भाग्य
बागपत लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो गया और ईवीएम में प्रत्याशियों का भाग्य कैद हो गया। बागपत सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 के 64.5 प्रतिशत से काफी कम रहा। मतदान प्रतिशत कम होने से पार्टियों व उनके प्रत्याशियों की चिंता जरूर बढ़ गई है।