फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने के आभूषण व नकदी लूटी

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। किरयाना एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश की 65 वर्षीय माता मिथलेश लूट का शिकार हो गईं। दो लोनों ने उन्हें सम्मोहित कर उनसे सोने के आभूषण, नगदी व अन्य सामान लूट लिया। बाद में वह उन्हें बेहोश कर फरार हो गए।
विज्ञापन

भायला रोड निवासी मुकेश कुमार की माता मंगलवार की शाम मेला ग्राउंड में लगे दीपावली मेले में सामान खरीदने गई थीं। इसके बाद वह श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी में प्रसाद चढ़ाने चली गईं। वापस लौटते समय राज फार्म हाऊस के समीप दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और बातों में उलझा कर सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद उन्होंने उनसे गले में पहनी सोने की चैन, कानों के सोने के कुंडल, पर्स में रखे आठ सौ रुपये व मेले से खरीदा गया सामान लूट लिया। बाद में उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर मिथलेश को बेहोश कर दिया और फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। घटना को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें