फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तेज रफ्तार बुलेट ने वृद्धा को मारी टक्कर, डेढ़ घंटे नहीं मिली एंबुलेंस, इमरजेंसी में तड़पती रही घायल

Mon, 27 Apr 2026 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर बुलेट बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में भर्ती के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


चारा लेकर घर लौट रही थी महिला
जानकारी के अनुसार गांव भूनी निवासी जगवीरी पत्नी चमन सिंह सोमवार को खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज गति से आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: क्रिकेट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल वसी की मौत, लोईया गांव में बढ़ा तनाव

बाइक सवार युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एंबुलेंस न मिलने से इमरजेंसी में तड़पती रही महिला
हादसे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही भी सामने आई है। घायल महिला के बेटे आशु ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर 12:36 बजे उनकी मां को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

परिजनों के अनुसार भर्ती कराने के बाद से ही लगातार एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान उनकी मां इमरजेंसी वार्ड में दर्द से तड़पती रहीं और अस्पताल की व्यवस्था सुस्त नजर आई।
विज्ञापन

मजबूरी में किराए की कार से मेरठ ले जाना पड़ा
काफी देर तक एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन मजबूर हो गए। आखिरकार उन्होंने किराए की कार की व्यवस्था की और घायल महिला को मेरठ के लिए रवाना किया। 

इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीज को भी समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है, जिससे आपातकालीन सेवाओं के दावे खोखले नजर आते हैं। परिवार ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें