फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाता अपडेट का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से 15 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी बुजुर्ग महिला संतोष कश्यप से साइबर ठगों ने खाता अपडेट का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला की तहरीर के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

संतोष कश्यप ने रविवार को साइबर थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि 29 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अन्जान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया। आरोपी ने उनके खाते को अपडेट करने के लिए कहा। उन्होंने अपने खाते का नंबर उसे दे दिया।
आरोप है कि 30 जनवरी को उनके मोबाइल पर अलग-अलग समय पर खाते से पैसे कटने के तीन मेसेज आए तो पता चला कि उनके खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बैंक मैनेजर को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बैंक मैनेजर में उनके खाते को होल्ड कर दिया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि साइबर ठग की तलाश में दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें