फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवाबगढ़ी में बुजुर्ग महिला और बेटे से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव नवाबगढ़ी में एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे से मारपीट हुई। पीड़ित आरिफ ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई और घायलों का मेडिकल कराने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरिफ पुत्र शरीफ ने बताया कि सोमवार को दोपहर कुछ आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में मौजूद उसकी वृद्ध मां फुलमिजरा के साथ मारपीट की गई। मां को बचाने के लिए आरिफ पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। बचाव करने पर डंडा बाएं हाथ में लगा। उसके पैर पर भी डंडे मारे और कमर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। पडोसियों के आने पर आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि मां को लेकर वह पुलिस चौकी जा रहा था, रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में दावा किया कि इससे पहले भी एक आरोपी तमंचा लेकर उसे धमकाने आया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पीड़ित ने अपनी और मां की सुरक्षा की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें