फलावदा। मेरठ से मोपेड पर सवार होकर अपने गांव खालिदपुर लौट रहा वृद्ध 70 वर्षीय गजे सिंह बातनौर मार्ग पर भट्ठे के पास गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को फलावदा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गजे सिंह शनिवार को घर से मोपेड पर सवार होकर मेरठ गए थे। लौटते वक्त बातनौर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास अज्ञात कारण से मोपेड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फलावदा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मृतक केशव का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पुत्र अनमोल ने बताया कि शनिवार को मेरठ बताकर गए थे। जब वह गांव बातनौर मार्ग पर भट्ठे के पास पहुंचे तो उनकी हृदयगति रुक गई और सड़क पर गिरकर मौत हो गई।