फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संशोधित खबर लिसाड़ी गेट में बुजुर्ग की घूंसा मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन के विवाद में आरोपी पक्ष के हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए थे
विज्ञापन

-परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया
-शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने पर विसरा सुरक्षित रखा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रुपयों के लेनदेन के विवाद में 65 वर्षीय आशिक अली के घर पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। इसी बीच हमले के दौरान पोते को बचाने आए बुजुर्ग को आरोपियों ने घूंसा मार दिया था। बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले इसलिए विसरा सुरक्षित कर रख लिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी आशिक अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। आशिक का पोता मुशीर व अशरफ का बेटा शावेज एक साथ चावल का व्यापार करते थे लेकिन कुछ दिन पूर्व दोनों में रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। आरोप है की बुधवार सुबह अशरफ का परिवार गाली- गलौज करते हुए आशिक के घर पंहुचा। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की बात का विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर आशिक बाहर आए ओर बीच बचाव करने लगे। पुलिस के अनुसार बीच-बचाव करते हुए आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए उनकी छाती में मुक्का मार दिया। इसके बाद बुजुर्ग चक्कर खाकर नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। हंगामी हालात को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर भारी कोई चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें