संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कैली मार्ग पर बुधवार देर रात कार की टक्कर लगने से गांव कैली निवासी यामीन (63) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। यामीन की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
बेटे कफिल ने बताया कि बुधवार रात पिता गांव में ही घूमकर पैदल घर की आ रहे थे। कैली मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास वह पहुंचे तो एक इको कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और कार सवार की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्ध के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी इस मामले में परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।