फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर के पुजारी धर्मपाल का निधन

विज्ञापन
बहसूमा। धर्मपाल पुजारी की फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी धर्मपाल गिरी (80) का लंबी बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके देहांत से क्षेत्र में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया। वह 50 वर्ष से अधिक समय से मंदिर में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय भगवान शिव की आराधना और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित किया। उनके सानिध्य में मंदिर की धार्मिक परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहीं। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें