मेरठ। हस्तिनापुर की न्यू डिफेंस कालोनी निवासी अनुज चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके नाना अतर सिंह निवासी अकबरपुर इलाहाबाद से रोडवेज बस से घर वापस आ रहे थे। भैंसाली बस अड्डे पर वह बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही गाजियाबाद डिपो की बस ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। अतर सिंह नीचे गिर गए। बस का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
चालक बस से उतरकर भाग गया। अतर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।