मेरठ में अब तक 3200 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 576 मरीजों का इलाज चल रहा है। 106 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में 21 महिलाएं हैं और 28 नए केस हैं। शनिवार को 37 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 2516 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
ये मरीज जगन्नाथपुरी, एत्मादपुर, गंगानगर, जागृति विहार, परीक्षितगढ़, शताब्दी नगर, दौराला, पुलिस लाइन, मंगल पांडे नगर, इंदिरा नगर, सैनिक विहार, सरधना, सुभाष नगर, ज्वाला नगर, शिवराम पुरम कॉलोनी, माधवपुरम, चौक मोहल्ला कंकरखेड़ा,
हरीलोक कॉलोनी, साकेत, रेजिडेंशियल कंपाउंड पुलिस लाइन हॉस्पिटल, कसेरू बक्सर, शांति नगर और हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले जो दो मरीज फरार हुए थे, उनका पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी दो मरीज फरार हो चुके हैं, उनका भी अब तक पता नहीं चला है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/