मृतक दयानंद की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार 75 वर्षीय दयानंद को निजी बस ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त वह स्कूल में अपने शिक्षक बेटे कुलदीप से मिलकर घर लौट रहे थे।
हस्तिनापुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि वह डीपीएम बीएड कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को उनके पिता दयानंद (75) उनसे मिलकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। कॉलेज के सामने ही मवाना की तरफ से आई मुजफ्फरनगर की निजी बस ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता को पुलिस ने मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से भागने लगा। हादसे पर जमा भीड़ ने बस चालक को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। मृतक के बेटे कुलदीप ने थाने में बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मृतक दयानंद की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
मृतक दयानंद की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।