फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में मंच पर भक्ति, पंडाल में दिखी आस्था

विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान स्थित पंडाल में चल रहे गणपति महोत्सव में भजन संध्या में शामिल श्रद्धालु। स
विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान स्थित पंडाल में चल रहे गणपति महोत्सव के तीसरे दिन भक्तिभाव से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मोदीनगर से आए प्रसिद्ध भजन गायक वैभव शर्मा ने अपने भजनों से समा बांध दिया। भगवान गणेश की महिमा से सजे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अवि तिलकधारी की टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, मनोज बंसल, नीरज गुप्ता, डॉ. ओमकार पुंडीर, सरदार सुखबीर सिंह, पंकज टाली सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
आयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि यह गणपति महोत्सव का दसवां आयोजन है, जो 5 सितंबर तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। हर रात विभिन्न कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संचालन मुकेश दीवाना ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, ओम गुप्ता, वंश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें