फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में दलित युवक का एलानिया मर्डर

Thu, 14 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
मेरठ के सरूरपुर में एलानिया मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनपुर रजापुर के जंगल में बुधवार शाम दलित युवक की एलानिया हत्या कर दी गई। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने एक गोली मुंह के पास मारने के बाद युवक में दो गोलियां और दाग दीं। मौत की पुष्टि होने के बाद ही हत्यारे मौके से फरार हुए। सरेशाम मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई। आक्रोशित दलित समाज ने मेरठ- बड़ौत मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे तक जाम लगाया। एसडीएम सदर और एसपी देहात ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सरूरपर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर निवासी दलित चेतन उर्फ भूरा (38) पुत्र बेदीराम बुधवार शाम करीब  छह बजे जंगल से लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के सुजीत चौधरी व उसका भाई सुमित और तीन अन्य युवक बाइक से पहुंचे।
आरोपियों ने चेतन को रोककर मुंह से तमंचा सटाकर गोली चला दी। खून से लथपथ युवक सड़क पर गिरा तो उसकी कनपटी से सटाकर दूसरी गोली मारी गई। जिसके बाद तीसरी गोली सीने में दाग दी गई। चेतन की मौत की तसल्ली होने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

 गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो चेतन का शव पड़ा था। सूचना पर परिजन और दलित समाज के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने मेरठ-बड़ौत रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के काफी देर बाद एसओ सरूरपुर विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।
ग्रामीण हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और डीएम-एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश की।
एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन और एसडीएम सदर रितु पुनिया मौके पर पहुंचीं। वहीं, बसपा नेता नदीम चौहान ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एसडीएम ने तत्काल 20 हजार रुपये देने और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। एसओ ने बताया कि तहरीर पर सुजीत चौधरी पुत्र जगवीर, इसका भाई सुमित, संजय, अशोक और प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

एक माह पहले हुआ था एलान
सरूरपुर: एसओ ने बताया बीती तीन जून को सुजीत चौधरी और चेतन में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि चेतन पक्ष के लोगों ने सुजीत को बेरहमी से पीटा था। बाद में सुजीत के पिता जगवीर चेतन, उसके भाई और दो अन्य के खिलाफ सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद सुजीत ने चेतन को सरेआम मारने का एलान किया था। जिसके बाद से दोनों परिवार में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें