फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी स्टेट बजट न्यूज....एक जिला एक उत्पाद ने बदली खेल जगत की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन साल में 765 करोड़ से अधिक हुआ कारोबार
विज्ञापन

- छोटी पूंजी लगातार ऊंचाइयों को छू रहे कारोबारी
- सराफ कारोबारियों ने भी की ओडीओपी शामिल किए जाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एक जनपद एक उत्पाद योजना सरकार के प्रयास से खेल जगत की तस्वीर बदल गई है। तीन साल में मेरठ का खेल निर्यात 450 करोड़ से 765 करोड़ तक पहुंच गया है। छोटी पूंजी लगाकर उद्यमी बुलंदियां हासिल कर रहे हैं। आगामी 5 फरवरी को बजट में एमएसएमई और ओडीओपी को बढ़ाने के लिए नई स्कीम के आने की उम्मीद जगी है। इस बीच सराफ कारोबारी भी स्वर्ण व्यवसाय को भी ओडीओपी में शामिल करने की मांग कर रहे है।
स्पोर्ट्स गुड्स प्रमोशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में 42 एक्सपोर्ट हाउस हैं। वर्ष 2020 में एक्सपोर्ट 450 करोड़ था जो अब बढ़कर अब 765 करोड़ हो गया है। इंग्लिश विलो और कश्मीरी विलो के बल्ले, अन्य क्रिकेट उत्पाद, डंबल, जेवलिन, जिम उत्पाद आदि की अच्छी मांग हैं। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनेडा, यूएसए आदि देशों में भारत से खेल उत्पाद की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त उद्योग दिपेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी बजट में एमएसएमई में रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए नई स्कीम भी लाने की तैयारी की जा रही है। उधर, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि सराफ कारोबार को भी ओडीओपी शामिल किया जाना चाहिए। मेरठ का स्वर्ण बाजार देश-विदेश में विख्यात है। अगर ओडीओपी में शामिल किया गया तो कारोबार चार गुणा तक बढ़ जाएगा।
यह बोले खेल उद्यमी...
- पांच करोड़ तक पहुंचा कारोबार
- जिम उपकरण के साथ टेनिस बॉल का प्लांट लगाया है। लाइट और हैवी वेट बॉल का निर्माण किया जा रहा है। एक करोड़ की लागत से कारोबार शुरू किया और अब कारोबार 5 करोड़ तक पहुंच गया है। - रेखा, डायरेक्टर, यश इंडस्ट्रीज।
- देशभर में मेरठ के जिम उपकरणों की मांग
- वर्ष 2021 में जिम उपकरण बनाने का कार्य ओडीओपी के अंतर्गत शुरू किया। 10 लाख की लागत से शुरू किया कारोबार आज 4 करोड़ से अधिक का हो गया है। वेस्ट मैटीरियल का भी सर्वोत्तम प्रयोग किया जाता है। सभी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर माल बेच रहे हैं। - अनिल पुंडीर, संचालक, अनिल रबर।
विज्ञापन

- नेपाल तक ट्रेक सूट की मांग
- मामूली लागत में ट्रेक सूट और स्पोर्ट्स वेयर बनाने का कार्य शुरू किया। आरआर ओवरसीज के बाद अब एक और कंपनी स्थापित की है। कारोबार 5 करोड़ तक पहुंच गया है। गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद की सर्वाधिक मांग है। - अनुप्रिया गुप्ता, संचालक, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें