फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल
विज्ञापन

मवाना। मेरठ-मवाना मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर आटो पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मवाना से मेरठ की ओर जा रहा आटो एएस इंटर कॉलेज के सामने बेकाबू होकर पलट गया। लोगों ने बताया कि बीच सड़क पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे में आटो सवार अनमोल निवासी पक्का तालाब, नीरज निवासी तारापुर व तीन अन्य लोग घायल हो गए। नीरज की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं मिल रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार बतनौर निवासी एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। थाना पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई। उधर थाने के सामने कार व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद समझौता हो गया।
बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
हस्तिनापुर। चेतावाला मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर निवासी नीटू पुत्र ईश्वर अपने साथी नवरंग पुत्र रतन के साथ बाइक से बस्तोरा गांव स्थित खेतों पर जा रहा था। प्राचीन गंगा नदी के पुल के पास चेतावाला की ओर से आ रहे बाइक सवार राकेश पुत्र किशनलाल से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। नवरंग और नीटू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बीएसएफ का जवान घायल
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग पर बुधवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ का जवान घायल हो गया। उसे मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव अलीपुर निवासी आदेश पुत्र महेंद्र बीएसएफ में बीकानेर में तैनात हैं। बुधवार रात बुलेट बाइक से वह सरधना से गांव लौट रहा था। बेगमाबाद के पास दौराला की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एसडी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें