यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर से लगने वाले गांव चांदपुर में वायरल बुखार से 15 दिन में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से ज्यादा लोग अब भी वायरल बुखार की चपेट में हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर वायरल पीड़ित लोगों को दवाइयां दी और बुखार से बचाव के तरीके भी बताए।
ग्रामीणों के अनुसार, शमीना (40) पत्नी मुस्तकीम, शकूर (65) पुत्र मिन्ना, नौशाद (50) पुत्र बालला, शाबाज (5) पुत्र हारून, नाजो (36) पत्नी कय्यूम, मूनद (55) पुत्र बोंधु, शराफत (65) पुत्र मजीद, राम सिंह (70) की बुखार से 15 दिनों के अंदर मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब भी 100 से ज्यादा लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। इनका सरकारी सहित प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: स्वाइन फ्लू का कहर जारी, गर्भवती महिला की मौत, बरतें ये सावधानी
हरोड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल देव ने बताया कि चांदपुर गांव में बहुत गंदगी फैली हुई है। गांव के आसपास तालाबों और पोखरों में पानी रुका हुआ है और गांव में जगह-जगह कूड़ी और कबाड़ के ढेर लगे हैं। इसके कारण वायरल बुखार शुरू हुआ है, जिन लोगों की बुखार के कारण मौत की बात कही जा रही है। उनमें से ज्यादातर को हृदय, सांस सहित कई अन्य बीमारियां भी थी। इनके चलते उनकी मौत हुई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का चेकअप कर दवाइयां दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को सफाई के लिए भी प्रेरित किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/