फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ किमी लंबी पदयात्रा, प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Sun, 26 Oct 2025 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 30 अक्तूबर से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकलेगी। निबंध भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक एवं जन-जागरण कार्यक्रम भी होंगे। कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण और तन्मयता से अपने कार्य करना है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय रही है। इस जयंती को मनाने का उद्देश्य लोगों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है।
जयंती समारोह को लेकर महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर भाजपा मेरठ महानगर की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह एवं प्रदेश मंत्री व विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे रहे। मेरठ महानगर प्रभारी विजय शिवहरे ने कहा कि ये कार्यक्रम तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सरदार पटेल केवल भारत के लौहपुरुष नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक हैं।महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है।कार्यकर्ता उनके एकता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, कमलदत्त शर्मा ने भी विचार रखें। इस अवसर पर रवीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, विवेक वाजपेयी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें