फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़े मंदिर पर साइबर अपराध पर किया जागरूक

विज्ञापन
बड़े मंदिर पर साइबर अपराध को लेकर जागरूक करते पुलिसकर्मी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सशक्त नारी, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं साइबर क्राइम के बारे में क्षेत्र पर आए हुए सभी यात्रियों को जागरूक करते हुए साइबर क्राइम से बचने के बारे में विस्तार से बताया। अगर आपके व्हाट्स एप पर आपको हेेलो, गुड माॅर्निंग या गुडनाइट का कोई भी मेसेज आता है तो उसे न पढ़ें। ऐसा करने से आपके मोबाइल की सूचना हैकर के पास जा सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है या फिर आपको कोई काॅल आता है जो कि नंबर आपके मोबाइल में नहीं है। आपको कहता है कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है या ऐसी कोई बात करता है तो परेशान न हों न कोई उससे पैसे का लेनदेन न करें। आपके परिवार के किसी सदस्य को काॅल करके संपूर्ण जानकारी लें। अगर आपके साथ अनजाने में ऐसी कोई दुर्घटना होती है तो तुरंत 1930 डाॅयल करें जो कि एक साइबर हेल्पलाइन नंबर है। जहां आपकी पूरी सहायता की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार जैन, एसआई संदीप कुमार, ज्योति, राखी सहित क्षेत्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें