फरमानी नाज और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सरधना पुलिस ने सरिया लूट के मामले में यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई समेत आठ आरोपियों को जेल भेज दिया है। हालांकि पिता और जीजा अभी फरार चल रहे हैं। थाना पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। इस घटना से संबंधित कुछ और नाम भी प्रकाश में आए हैं।
बीते नौ अक्तूबर की रात गांव टेहरकी में निर्माणाधीन टंकी परिसर से सरिया लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने हथियार के बल पर मजदूरों को बंधक बनाकर 26 क्विंटल सरिया, मोबाइल व नकदी लूटी थी।
वहीं इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को पूछताछ के लिए उठाया था। तीन दिन पहले थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा किया। इसमें आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सरिया लूट में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा मुस्तकीम पुत्र मुन्ना भी शामिल हैं। वह पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: OYO होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, पुलिस को देखते ही भागे कई जोड़े
पुलिस की जांच में लूट की घटना से संबंधित सात नाम और प्रकाश में आए हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें