फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पशुओं के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भावनपुर थाने में हंगामा

Thu, 10 Nov 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भावनपुर थाना क्षेत्र  में ईख के खेत में बुधवार रात पशुओं के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुशओं के अवशेष रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित स्याल छोइय्या के समीप बंद पड़े भट्टे के पास ईख के खेत में बुधवार रात को पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को मिट्टी में दबवाया।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित स्याल छोइय्या में ईख के खेत में बुधवार की रात पशुओं के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। इसकी जानकारी बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख महेंद्र फौजी को मिली। जिस पर वह कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। भावनपुर थाना पुलिस को गोकशी होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Meerut:  लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं...पांच लाख न दिए तो शव घर जाएगा, सुनते ही प्रवक्ता की अटकी सांसे, दहशत
विज्ञापन


भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लेकर मिट्टी में दबवा दिए। उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पशु के कटे हुए सिर को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया है।
विज्ञापन


बताया कि कटे हुए अवशेष गोवंश के हैं। लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। थाने पर हंगामा करने वालों में बजरंग दल के जिला मंत्री प्रशांत शर्मा महानगर सह संयोजक बंटी बजरंगी, शुभम, आकाश, जय भीम कृष्णा, अमर चौहान, सूर्या सहित भारी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें