फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ईद पर दुकानें बंद करने की अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 24 May 2020 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस प्रशासन ने ईद पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद रहने को लेकर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से लाॅकडाउन के नियमों को देखते हुए ईद का त्योहार मनाने की अपील की। वहीं माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले में शनिवार रात से कुछ अफवाहें तेजी से फैलाई गईं। इनमें ईद के मौके पर अगले तीन दिनों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद करने और सामान की बिक्री न होने देने की बातें सामने आईं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में जबरन दुकानें बंद करवाने की भी अफवाएं सुनने में आई हैं। ऐसी अफवाएं फैलाने वालों को पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

ऐसी अफवाहों से इसलिए भी परेशानी बढ़ी है क्योंकि लॉकडाउन में रियायतों के रोस्टर सिस्टम से दुकानदार और खरीदार पहले से ही काफी असमंजस में हैं। उनकी ओर से लगातार आपत्तियां उठाई जा रही हैं। वे रोस्टर सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं ताकि ईद पर कुछ हद तक कारोबार किया जा सके। 
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा है कि कुछ लोग शहर में अफवाह फैलाकर माहौल ख़राब कर रहे हैं। लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आने वाले दो तीन दिनों में आवश्यक वस्तुओं की दुकाने बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें