ईद-उल-फितर पर शहर की 375 मस्जिदों और 28 ईदगाह में लगभग 1.42 लाख लोग नमाज अदा करेंगे। इस दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का का पुख्ता बंदोबस्त किया है। नवरात्र और ईद एक साथ होने के कारण मिश्रित आबादी व धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
नवरात्र और ईद-उल-फितर पर आमजन को परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तैयारी कर रही है। धर्मगुरुओं व अन्य लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की गई है।
अफवाह और भ्रामक सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। ईद की नमाज के दौरान मस्जिद और ईदगाह के रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिले में लगभग 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
रूट डायवर्जन व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रेलवे रोड चौपला से मेट्रो प्लाजा तक भारी वाहनों रूट डायवर्जन रहेगा। जली कोठी से भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर रोहटा रोड के लिए निकाला जएगा। यह व्यवस्था ईद की नमाज शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले रहेगी और यातायात सामान्य होने तक जारी रहेगी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा प्रबंध किया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा।
106 को रेड कार्ड भेजकर दी चेतावनी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। शांति भंग करने वाले और यातायात बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में ईद आदि के दौरान उपद्रव या शांति भंग कर चुके 106 लोगों को रेड कार्ड भेजकर चेतावनी दी गई है। अगर उनके क्षेत्र में शांति भंग हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सर्किल थाना मस्जिद ईदगाह अनुमानित लोग
कोतवाली कोतवाली 52 - 10,000
देहलीगेट 48 - 20,000
लिसाड़ीगेट 48 - 2,000
लोहियानगर 62 8 3,000
ब्रह्मपुरी ब्रह्मपुरी 10 3 30,000
टीपीनगर 9 1 18,000
परतापुर 11 2 3,000
कैंट लालकुर्ती 22 - 2,000
सदर बाजार 19 - 5,000
रेलवे रोड 18 2 45,000
सिविल लाइन सिविल लाइन 7 - 1,200
नौचंदी 27 1 1,500
मेडिकल 8 1 500
दौराला कंकरखेड़ा 14 4 800
दौराला 17 6 300
पल्लवपुरम 3 - 200
कुल 375 28 1,42,500 अनुमानित नोट : यह आंकड़े पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक है और लोगों की संख्या अनुमानित है।