फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर नहीं, सीसीटीवी की निगरानी में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

विज्ञापन
सरधना। ईदल उल फितर के त्यौहार पर ईदगाह में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीओ आशुतोष कुमार व ई
विज्ञापन
सरधना। ईद-उल-फितर नजदीक आते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने सरधना ईदगाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस बार ईद की नमाज सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अदा कराई जाएगी। इसके लिए ईदगाह परिसर में प्रशासन द्वारा कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ आशुतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह ईदगाह पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों को बताया कि ईदगाह के सामने सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो सकती है। अधिकारियों ने जल्द कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें