फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EID 2024: धूमधाम से मनाई जा रही ईद, पश्चिमी यूपी में अकीदतमंदों ने अदा की ईद की नमाज, ड्रोन से हुई निगरानी

Thu, 11 Apr 2024 09:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई। 
विज्ञापन
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ईद उल फितर के अवसर पर शाही ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी इस दौरान सभी ने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं की। कारी सफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदारी है। हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है।

विज्ञापन

मेरठ में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महानगर में सुबह सवा आठ बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से ही अंबाला रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने लोग पहुंच गए थे। पूरा ईदगाह भीड़ से भर गया। शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद की नमाज अदा कराई। शहर काजी ने तकरीर में कहा कि किसी दूसरे दिल दुखाने वाले को अल्लाह भी माफ नहीं करते हैं। हमें एक-दूसरे के हमेशा काम आना चाहिए। गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए। अल्लाह उसी की इबादत कबूल करते हैं, जो नेकि के रास्ते पर चलता है। इसलिए हमें बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारा रखना चाहिए। ऐसे ही लोग अल्लाह को पसंद हैं।

सहारनपुर में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास सुरक्षा कड़ी रही। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके साथ ही मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। वहीं, शहर की प्रमुख जामा मस्जिद में सुबह सात बजे नमाज अदा हुई। इसी तरह महानगर की 20 मस्जिदों में नमाज अदा की गई है।

वहीं, युवाओं और बच्चों में ईद को लेकर भारी उत्साह रहा। ईदगाह पर बच्चे सजधज कर पहुंचे। पूरे दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी।

नमाज के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन कैमरे से रखी नजर, सुरक्षा रही चाकचौबंद
ईदगाह पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। ड्रोन कैमरों से आसपास के इलाकों में नजर रखी गई। चप्पे-चप्पे पर अर्ध सैनिक बलों के जवान, पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात रही।

शामली में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में शांति के साथ अदा हुई ईद की नमाज 
शामली जिले में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शामली समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

मुख्य नमाज शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे हुई। जामा मस्जिद के इमाम  मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करते हुए मुल्क में अमन चैन की दुआएं की।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में खुशियों से मनाई जा रही ईद
मुजफ्फरनगर जिलेभर में ईद की खुशियां छाई रही। सुबह शहर के शामली रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कराई गई। भाईचारे की दुआ कराई गई। शहर काजी तनवीर आलम, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। देहात क्षेत्र में भी त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें