चुनाव में वोट करने की भी की गई अपील
उन्होंने शाही ईदगाह से सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करें, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने। फिलीस्तीन में मुसलमान के साथ अन्याय हो रहा है। जब के दूसरे देश अन्याय करने वाले देशों के साथ खड़े हैं और फिलीस्तीन के मुसलमान के साथ नहीं खड़े हैं। इसलिए मुसलमानों एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हो जाइए। उन्होंने कहा कि जिस पैसे को आप मेहनत से कमा रहे हैं, उसको बिना वजह खर्च मत करिए। इस पैसे की जरूरत कभी भी पड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं कि मुसलमान ने अपनी कौम को केवल मुसलमान दुकानदारों से ही सामान खरीदने के लिए कहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ये कुछ लोग दुष्ट विचार कर रहे हैं। हिंदुस्तान का भाईचारा तोड़ने का भले ही प्रयास किया जा रहा हो लेकिन यह टूटने वाला नहीं है।
उन्होंने शब-ए-बारात के दिन छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी और पतंगबाजी करने वालों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। शहर काजी जेनुश साजिदीन ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने सभी को इंसानियत के दायरे में रहने की सलाह दी। देश में अमन-चैन की दुआ कराई।