फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदा​धिकारियों ने आतंकी हमले के विरोध में पुतला दहन किया। संगठन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सरधना। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान देवी मंदिर चौराहे पर लोगों ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने विरोध जुलूस शहीद द्वार से शुरू किया। जुलूस में शामिल लोग आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में देवी मंदिर पहुंचे। यहां काफी देर तक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया। भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस मौके पर मंगू प्रधान, संजीव त्यागी, कन्हैया लाल त्यागी, उमेश त्यागी, शालिनी त्यागी, संतराम सैनी, सुखबीर सिंह, तेजवीर सिंह, संजीव कुमार, अजय विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, अमित वर्मा, राजकुमार शर्मा, शक्ति सिंधु, डाॅ. राहुल देव, पारुल सिरोही, पिंकी सोम, उमा त्यागी, विनोद कश्यप, प्रमोद सक्सेना, निक्की विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, अरुण, विश्वकर्मा, सतबीर, अंकित प्रजापत, नवाब खां आदि मौजूद थे।

सरधना बार ने की आतंकी हमले की निंदा
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन ने भी पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा। आतंकियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने व उन्हें फांसी पर लटकाने की मांग की।
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ता एसडीएम से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कश्मीर में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की सरधना बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी उन्होंने व्यक्त की। ज्ञापन के माध्यम से बार एसोसिएशन ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने व आतंकवादियों को फांसी दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विक्रम त्यागी, सचिव मोहित शर्मा, लईक अहमद उपाध्यक्ष, पदम कुमार, सुनील कुमार, अरविंद प्रताप सिंह, नितिन चांदना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें