फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: खुले बाजार पर दर्द बरकरार, तीन महीने में 20 फीसदी रह गया बर्तन का कारोबार

Thu, 17 Jun 2021 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना महामारी का बर्तन के व्यापारियों पर बड़ा असर पड़ा है। यहां नियमों की बंदिशों के तीन महीनों में बर्तन कारोबार सिर्फ 20 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
मेरठ: बर्तन कारोबार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान नियमों की बंदिशों के तीन महीनों में बर्तन कारोबार सिमटकर सिर्फ 20 फीसदी रह गया है। शादियों के साथ ही अधिकतर अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के स्थगित होने से भी कारोबार को बड़ा झटका लगा। कुछ राहत के साथ अब दुकानें खुली हैं तो भी ग्राहक बेहद कम हैं।

विज्ञापन


मेरठ शहर में लगभग 140 बर्तन व्यापारी हैं। इनमें 14 व्यापारी ऐसे हैं जो विभिन्न प्रदेशों से बर्तन मंगवाकर बिक्री करते हैं। कोरोना काल में कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं। पीतल, स्टील, एल्मूनियम और तांबा सभी का भाव बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही फैक्ट्रियों में श्रमिक कम हैं। इन हालात से कारोबारी काफी चिंतित हैं।

ये बोले व्यापारी...
मांग ही नहीं तो कारोबार कैसे बढ़ेगा
- बाजार में मांग ही नहीं है। इस हाल में कारोबार कैसे बढ़ेगा। बाजार में कुछ समय और मांग बढ़े तो शायद स्थिति में कुछ सुधार हो। - विरेंद्र कुमार, गुलाटी बर्तन भंडार।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों, मांगलिक कार्यक्रमों का नहीं मिला लाभ
- शादियों और मांगलिक आयोजनों के दौरान बर्तनों की बिक्री ज्यादा होती है। ऐसे आयोजन स्थगित और सीमित होने का असर पड़ा। - दीपक अरोड़ा, बालाजी ट्रेडर्स।

नया स्टॉक नहीं मंगवाया
- व्यापारी अभी पुराने रेट पर ही माल दे रहे हैं। नया स्टॉक नहीं मंगवाया गया है और कीमतें बढ़ गई हैं। - राजीव गुप्ता, बर्तन भंडार।

अब तो दीपावली तक करना होगा इंतजार
- अब शायद दीपावली तक ही इंतजार करना होगा। फिलहाल तो बाजार में ग्राहक ही नहीं हैं। - मनीष अग्रवाल, अग्रवाल बर्तन भंडार।

बर्तन   पुराने रेट   वर्तमान रेट
पीतल    450         600
स्टील    180         250
एल्मूनियम 200      280
तांबा      700       900
(रेट प्रति किलो में हैं।)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें