फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घर-घर तक पहुंचाई शिक्षा : दीप नारायण नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ महोत्सव में तीसरे दिन मुख्य मंच पर शिक्षकों के लिए ‘निपुणता की ओर’ कार्यक्रम हुआ। रास्ते का मास्टर के नाम से जाने वाले दीप नारायण नायक ने मोटिवेशनल सेशन किया। दीप नारायण यूनेस्को ग्लोबल टीचर अवार्ड के फाइनलिस्ट भी हैं। उन्होंने बताया कि तुम्हारे अंदर सवाल उठना चाहिए जवाब फिर आपको मिल ही जाएगा। सवाल नहीं मिला तो उत्तर भी नहीं मिलेगा। उन्होंने अपने थ्री जी मॉडल के विषय में बताया कि इसके जरिये गांवों में घर-घर तक शिक्षा पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

दीप नारायण ने बताया कि मॉडल के अनुसार माता-पिता बच्चों को नहीं पढ़ाते इसमें बच्चे अपने माता-पिता को शिक्षित करते हैं। उन्होंने सभी चौधरी चरण सिंह की जयंती और किसान दिवस की शुभकामना दी। कहा आज भी देश में बहुत बड़ी संख्या में गांव हैं। जहां बिजली नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में वहां रहने वाले बच्चों के लिए उनके घर को ही स्कूल बना दिया गया है। कार्यक्रम में नेशनल टीचर अवार्डी सुधांशु एस पांडा ने कहा कि गांव में मिट्टी की दीवार, कच्चा रास्ता क्या वहां स्मार्ट फोन होगा।
एआई से ज्यादा तेज मानव का दिमाग है। बहुत ज्यादा पढ़े लिखों की जरूरत भी नहीं है। स्मार्ट लोगों की आवश्यकता है जो किसी भी काम को करने के लिए छोटा रस्ता अपनाएं। दोस्त किसी को भी बना लो लेकिन दुश्मन सोच समझ कर बनाना। समग्र फाउंडेशन के वीपी अंकित गोयल ने निपुण शिक्षा एप के विषय में बताया। प्रथम की सीईओ रुकमणि बनर्जी ने कहा कि कोई मुझसे पूछता है कि आपको स्कूल में कौनसी क्लास के छात्रों को पढ़ाना पसंद है, तो मेरा उत्तर होता है कक्षा प्रथम को। क्योंकि वहीं से बच्चों की नींव रखी जाती है।
विज्ञापन


छात्रों ने मंच पर दिखाई क्रिसमस की मस्ती
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में फूड कोर्ट मंच पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम हुए। सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल और पुलिस मॉडल स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिसमस की मस्ती के साथ किया। भागीरथी स्कूल के बच्चे एक भारत श्रेष्ठ भारत में देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, वेशभूषा, लोक नृत्य, खानपान आदि के विषय में प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुभारती कॉलेज के बच्चों ने लोक गीत प्रस्तुत किया। विसडम ग्लोबल ने मंच पर वैदिक संस्कृति को दिखाया। मंच संचालन नीलम पंकज ने किया। जज के रूप में सुभारती विश्व विद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर नीशी चौहान, भारतखंडे संगीत महाविद्यालय से कृपा शर्मा और आरोपी संगीतालय की डायरेक्टर आराधना श्रीवास्तव रहीं।

बत्तख का बच्चा बना सुंदर पक्षी: पद्म श्री दादू पुदुम
- सुंदरता बाहर से ज्यादा अंदर होनी जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ओडीओपी स्टॉल के पास विशाल मंच पर कठपुतली शो से कार्यक्रम आरंभ हुआ। पद्म श्री दादू पुदुम ने कठपुतली शो में एडरसन की कहानी भद्दा बत्तख का बच्चा बना सुंदर पक्षी दिखाया। दिखाया गया कि एक बत्तख के बच्चे का रंग अलग होने के कारण उसे झुंड से निकाल दिया जाता है। दुखी बच्चा ईधर घूमकर अपना जीवन यापन करता है। समय के साथ वह बड़ा होकर सुंदर पक्षी में परिवर्तित हो जाता है। पद्म श्री दादू पुदुम ने कहा कि सुंदरता बाहर से ज्यादा अंदर होनी चाहिए।
कार्यक्रम में मंच संचालन गीता सचदेवा ने किया। इससे पूर्व डिस्कशन सेशन भी हुआ। इसमें मराठी कलाकार आरोह वेलांकर, डायरेक्टर एवं ऑथर साहिल आगाह और गीता शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलते परिवेश पर चर्चा की। साहिल आगाह ने बताया कि पहले बॉलीवुड में गालियों में भी तहजीब होती थी लेकिन समय के साथ बदलाव आ गया है। आई लव यू कहना है तो वह पूरा ही कहना पड़ेगा। सिर्फ आई लव से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि महिलाएं ऐसे शो देखती हैं कि जिसमें दुख दिखाई देता है। वह दुख से ऊपर उठने का प्रयास करती हैं।

मेरठ महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
मेरठ। पेंटिंग प्रतियोगिता में फाउंडेशन श्रेणी उम्र 3 वर्ष से 8 वर्ष में केएल इंटरनेशनल के क्रियांश वर्मा प्रथम, द्वितीय राधा गोविंद की वैदिका, तृतीय राधा गोविंद के जोहर सिंह रहे। प्राइमरी में उम्र 8 वर्ष से 11 वर्ष में प्रथम स्प्रिंग डेल्स मवाना की मिशिका रस्तौगी, द्वितीय आर्मी पब्लिक स्कूल के यश राज, राधा गोविंद के रितनी वर्मा तृतीय रहीं। मिडिल श्रेणी में उम्र 11 से 14 वर्ष में प्रथम एमपीजीएस की सृष्टि गौतम, द्वितीय विजडम ग्लोबल के अभिराज और तृतीय स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की कृतिका वत्स रहीं।
सेकेंडरी श्रेणी उम्र 14 वर्ष से 18 वर्ष में प्रथम भारतीय गर्ल्स सदर की आंचल यादव, द्वितीय रोमबस वंदिता आचार्य, तृतीय इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के अर्जुन सिंह रहे। अंतिम टीचर श्रेणी में 18 वर्ष और उससे अधिक में प्रथम सत्यकाम से सिद्धार्थ, द्वितीय केएल कॉलेज की शिक्षिका उमा जोशी और तृतीय आरजी कॉलेज की सुमैया रहीं।

एलआईसी के डीएसए ने दी होम लोन की जानकारी
मेरठ। महोत्सव में ओडीओपी स्टॉल के पास एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के डीएसए के द्वारा स्टॉल लगाया गया। केशव कपूर और निखिल कपूर स्टॉल पर जानकारी दी। निखिल कपूर ने बताया कि वर्तमान में होम लोन का फिक्स ब्याज दर 8.5 प्रतिशत है। वर्ष 2023-24 एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने 600 करोड़ का कारोबार किया है। एक हफ्ते में एफआई, आरसीयू, लीगल, टेक्निकल, सेक्शन और डिस्पर्समेंट की प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाती है। सरकारी कर्मचारियों को प्रोसेसिंग फीस में एलआईसी छूट भी देती है। दो दिन में 150 से अधिक लोगों ने स्टॉल पर आकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें