फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा महिला सशक्तीकरण का सबसे शक्तिशाली साधन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं स्रोत स्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण की थीम पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार रहे।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा स्वच्छ सारथी क्लब के सहयोग से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। इसमें कक्षा 12वीं की रेनू ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय व कक्षा नौवीं की देवी ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य नीतू सिंह, व ईओ राजीव कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तीकरण का सबसे शक्तिशाली साधन है। यह उन्हें समाज में सार्थक योगदान देने, आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने और नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने में सक्षम बनाती है। आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर शिक्षिका गुलिस्ता, अतुला, नीतू सिंह, सफाई नायक संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें