फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व MLC के मेडिकल कॉलेज में ED का छापा, NCR कॉलेज में खंगाले दस्तावेज, CBI भी कर चुकी है जांच

Thu, 27 Nov 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ईडी की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह छापेमारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया और मीडिया को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। तीन महीने पहले भी संस्थान व डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल के घर पर रेड की गई थी।

विज्ञापन
ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव लालपुर स्थित एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गुरुवार दोपहर को ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कॉलेज प्रशासन से लेकर स्थानीय पुलिस तक में हलचल मच गई।

सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस और सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी संस्थान पहुंचे। पूरे परिसर को सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया गया। ईडी अधिकारी किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को कॉलेज परिसर के पास तक नहीं आने दे रहे थे।

तीन माह पहले भी हुई थी छापेमारी

विज्ञापन

बताया गया कि करीब तीन महीने पहले भी ईडी ने इसी संस्थान और डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई के बाद से ही संस्थान की गतिविधियों पर एजेंसियों की नजर बनी हुई थी।

हालिया छापेमारी किस मामले से जुड़ी है, इस संबंध में ईडी ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें