बिजेंद्र हुड्डा, इंचोली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का मूल निवासी है और कुछ समय से अपने परिवार के साथ शिवलोकपुरी में रह रहा था। उस पर बाइक बोट स्कीम के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी और मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप हैं। इस मामले में उसे पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर 37.88 लाख की टैक्स चोरी! सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स पर केस दर्ज
छापेमारी के लिए जब टीम पहुंची, तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। ईडी अधिकारियों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे खोले गए और दस्तावेज़ों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रही।
इलाके में खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे, जिन्हें पुलिस ने समझाकर हटाया। ईडी के अधिकारी अभी तक बरामदगी व ज़ब्ती को लेकर कुछ भी आधिकारिक बयान जारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई को महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ने के रूप में देखा जा रहा है।