हस्तिनापुर में सर्वदा जयते सेवा न्यास की ओर से 7 से 9 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गुरुवार को महिलाओं की बड़ी संख्या ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में 151 कुंडीय महायज्ञ के साथ बाल गुरुकुल और आयुर्वेदिक केंद्र का शिलान्यास होगा।