फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों को लुभा रही आसान किस्त योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा निगम ने पहली बार शुरू की आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना बकायेदारों के लिए संजीवनी बन गई है। दोनों योजनाओं के तहत अब तक सात लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। बकाया किस्तों में अदा करने और सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट उपभोक्ताओं को भा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन बकाया राजस्व वसूलने के लिए हर साल शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के अतिरिक्त नलकूप के लिए एकमुश्त भुगतान योजना शुरू करता था। इस योजना में पंजीकरण कराने के बाद उपभोक्ताओं को बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करना पड़ता था। इसके बाद ही उन्हें सरचार्ज से छूट मिलती थी। इस बार चार किलोवाट तक के ग्रामीण और शहरी बकायेदारों के लिए आसान किस्त योजना और नलकूप किसानों के लिए किसान आसान किस्त योजना शुरू हुई। दोनों योजनाओं में बकाया राशि का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये देकर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। दोनों योजनाओं में तेजी से पंजीकरण हो रहे हैं।
3600 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य
पीवीवीएनएल ने दोनों योजनाओं के जरिए 3600 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य तय किया है। इसमें तीन लाख नलकूप किसानों से 2700 करोड़ और चार किलोवाट तक के 10 लाख शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं से 900 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

आसान किस्त योजना के बोलते आंकड़े
जोन पंजीकरण
मेरठ 105895
गाजियाबाद 34380
बुलंदशहर 89859
सहारनपुर 201321
नोएडा 23333
मुरादाबाद 211065
किसान आसान किस्त योजना के बोलते आंकड़े
जोन पंजीकरण
मेरठ 9840
गाजियाबाद 940
बुलंदशहर 8966
सहारनपुर 13895
नोएडा 742
मुरादाबाद 12394
क्या बोले अधिकारी
आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना में तेजी से पंजीकरण कराए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं में पंजीकृत उपभोक्ताओं को सरचार्ज की शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।-अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें