फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घेर में घुसकर महिला के कान से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई में रविवार देर रात एक महिला से कुंडल लूट लिए गए। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
किसान आलमगीर और उनकी पत्नी रहीशा (60) अपने घेर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश ने घेर की दीवार फांदकर प्रवेश किया। उसने सो रही रहीशा के कान से कुंडल झपट लिए। कुंडल निकलते ही रहीशा की चीख निकल गई, जिससे आलमगीर जाग गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाश की जंगल में तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट की घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने भावनपुर थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें