फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक से टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर में रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिर गया और मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोहिया नगर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। लोहियानगर की काशीराम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाता था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर वह तेजगढ़ी की तरफ से ई-रिक्शा लेकर हापुड़ रोड की तरफ आ रहा था। जब वह एल. ब्लॉक चौकी के पास पहुंचा तो हापुड़ की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया और सड़क में सिर लगने से जगदीश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक सवार भी सड़क पर गिर गए। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें