फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शंकर नाम से चाऊमीन बेच रहा था सलीम, कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास शंकर नाम से सलीम नाम के विक्रेता पर चाऊमीन बेचने का आरोप लगा रविवार को बजरंगदल के कार्यकर्ताओें ने चेतावनी दी। हनुमान मंदिर के पास नॉनवेज बेच रहे विक्रेताओं से कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर वह नहीं माने तो उनके उग्र प्रदर्शन कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर और ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। बजरंगदल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही हैं कि विक्रेता शहर में नाम बदलकर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। जबकि इससे पहले थूक मिलाने आदि के मामले सामने आ चुके हैं। इनके नाम बदलने से ग्राहक गुमराह होते हैं। इसके चलते रविवार को वह दिल्ली रोड पर पहुंचे। यहां जो विक्रेता नाम बदलकर खाद्य सामग्री बेच रहे थे और जो मंदिर के पास नॉनवेज बेच रहे थे। उन्हें समझाया गया है। उनसे सही नाम से सामान बेचने और मंदिर से दूर नॉनवेज बेचने के लिए कहा है। अगर यह लोग समझाने से नहीं माने तो आंदोलन कर कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, गोरक्षा प्रमुख पुनीत धानक, महानगर सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख उज्ज्वल तायल, मिट्ठू कंसल, तुषार पंडित, देव वर्मा आदि मौजू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें