फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पहले बनाई ठगी की योजना, फिर बेटी की शादी के जेवरात बनवाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 22 Nov 2020 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटी की शादी के जेवरात बनवाने के बहाने सराफ को ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन माह पूर्व कस्बा शाहजहांपुर में एक सराफ से एक व्यक्ति ने बेटी की शादी के बहाने कुछ जेवरात बनवाए थे। उसने सराफ से ठगी की योजना बनाई और गांव सिसौली थाना मुंडाली निवासी राजेंद्र पुत्र बाबूराम को पांच हजार रुपये देकर ठगी में शामिल किया। उसने सराफ के यहां राजेंद्र को अपना चाचा बताया। आरोपी ने सराफ से जेवरात लेकर उसे दो लाख रुपये का चेक सौंप दिया। राजेंद्र को दुकान पर छोड़ते हुए कहा कि वह बैंक से चेक भुना लें और वह जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गया। बैंक में चेक फर्जी निकाला। काफी देर तक वापस नहीं आया तो सराफ ने राजेंद्र से पूछताछ की तो उसने उक्त आदमी को पहचानने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: जीजा ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, किशोरी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि पांच हजार रुपये का लालच में साथ बैठने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर हापुड़ देहात के सलाई निवासी सालिम पुत्र रहीसुद्दीन का नाम प्रकाश में आया। जिस पर शनिवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके घर से कुछ जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि कुछ जेवरात बेचकर उसने अपने दिल का इलाज कराया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया सालिम शातिर ठग है। पहले भी कई ठगी कर चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें