फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल के पास डंपिंग ग्राउंड बनाया, छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड पर अब्दुल्लापुर से पहले बीएनजी स्कूल के पास कैंट बोर्ड ने कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। सड़क पर कूड़ा डालने पर शनिवार को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना के साथ अन्य छात्रों ने हंगामा किया। यहां आने वाली कूड़ा गाड़ी को रोक दिया और फिर उसे वापस भिजवा दिया। इसकी जानकारी लगने पर कैंटोनमेंट के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने छात्राें का आश्वासन दिया कि सड़क पर कूड़ा नहीं फैलने देंगे।
विज्ञापन

इस मामले में परीक्षितगढ़ और गंगानगर के लोगों ने कई बार कैंट बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। कूड़ा बराबर में काली नदी में गिर रहा था। शनिवार को छात्रों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कूड़ा गाड़ी रोकी तो अधिकारियों में खलबली मच गई। गाड़ी चालकों ने अधिकारियों की छात्र नेता से फोन पर बात कराई। इस पर छात्रों ने अफसरों से कहा कि यहां पर कूड़े का डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। उसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द निस्तारण कर देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें