फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाला चोक होने से पुलिस चौकी में घुसा पानी, घंटों जूझते रहे लोग

विज्ञापन
सरधना। नगर में मंगलवार को नाला चोक होने के कारण पुलिस चौकी और आसपास के इलाके में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में मंगलवार को नाला चोक होने के कारण पुलिस चौकी और आसपास के इलाके में जलभराव हो गया। अचानक पानी सड़क पर फैलने लगा और देखते ही देखते गलियों के साथ पुलिस चौकी परिसर भी जलमग्न हो गया। कई घंटे तक पानी भरा रहने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की पुलिया नीची होने के कारण उसमें अक्सर कूड़ा-करकट जमा हो जाता है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो जाती है। मंगलवार को भी यही स्थिति बनी और नाला ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर आ गया। मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले में फंसे कूड़े को निकाला। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हो सकी और स्थिति सामान्य हुई। लोगों ने पालिका प्रशासन से नाले की पुलिया ऊंची कराने और नियमित सफाई व्यवस्था नियमित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें