फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो लौट कर नहीं आया: जब मिला तो अपनों का कंधा भी नसीब न हुआ! दो थानों की लापरवाही ने छीन लिया सुनील का हक

Tue, 27 May 2025 04:34 PM IST
डिंपल सिरोही देवेंद्र कुमार गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में किठौर और मुंडाली पुलिस की लापरवाही से सुनील का शव पहचान के बिना लावारिस में जला दिया गया। परिजन आठ दिन तक उसे तलाशते रहे, अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके।

 

विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर और मुंडाली थाना पुलिस की कथित लापरवाही ने एक परिवार की उम्मीद और इज़्ज़त दोनों छीन ली। शाहजहांपुर निवासी 38 वर्षीय सुनील, जो हलवाई का काम करता था, 19 मई को मजदूरी के लिए निकला और फिर लौटकर नहीं आया। आठ दिन तक परिजन उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन सोमवार को पता चला कि मुंडाली थाना क्षेत्र में मिले एक अज्ञात शव के रूप में ही सुनील का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज नहीं, तलाश नहीं, पहचान नहीं-हर मोर्चे पर फेल हुई पुलिस
सुनील की पत्नी संगीता ने बताया कि उन्होंने किठौर थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी, साथ में फोटो भी दिए, फिर भी आठ दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। न कोई खोजबीन हुई, न किसी अधिकारी ने संज्ञान लिया।

इधर, मुंडाली पुलिस ने मऊखास चौकी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान कराने की कोई कोशिश नहीं की। आसपास के थानों को सूचना देना तो दूर, पोस्टमार्टम के बाद शव को लावारिस कहकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 मई को आपके शहर में क्या हुआ

परिजन खुद ढूंढते रहे, तब मिला सुराग
सोमवार को सुनील के भाई मांगे, बहनोई दुष्यंत और अन्य परिजन जब मऊखास चौकी के पास पहुंचे और लोगों को फोटो दिखाए, तब किसी ने बताया कि ऐसा ही शव कुछ दिन पहले यहां पड़ा मिला था। इस सूचना पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद सच्चाई सामने आई।

अब शुरू हुई जांच, SSP ने माना पुलिस की भारी चूक
सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने माना कि गुमशुदगी दर्ज न करना और शव की पहचान न कराना दोनों थानों की गंभीर लापरवाही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र को सौंपी है और कहा है कि दोषियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

अब सवाल आखिर कौन देगा जवाब 
सुनील की मौत का कारण आज भी स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है, रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। नीशू (15), वीशू (10) और तीन बेटियां पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सकीं।

 एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र को इसकी जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें