नूरपुर। गांव मुराहट में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, ग्रामीणों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बाद परिजन घर छोड़कर भाग गए।
बुधवार को थाना शिवाला कलां के गांव मुराहट में कोमल (27) ने पारिवारिक कलह के चलते गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
सीओ देश दीपक ने बताया कि घटना के बाद परिजन घर छोड़कर भाग गए। समाचार भेजें जाने तक मृतका के मायके वालों को पुलिस सूचना देने की कार्रवाई में जुटी थी। संवाद