फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक को घर बुलाकर पीटा

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मारपीट में घायल वसीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी वसीम पुत्र शरीफ के साथ रंजिश के चलते घर में बुलाकर मारपीट की गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित वसीम ने तहरीर में बताया कि पिछले कई महीनों से आरोपियों से किसी बात पर उससे रंजिश चल रही है। सोमवार की सुबह आरोपियों ने उसे बात करने के लिए अपने घर पर बुलाया। इसी बीच घर में बंद कर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें