फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर चाकू से हमलाकर घायल किया, फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रजापुर निवासी सचित सिवाच पुत्र राहुल पर रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने युवक फायरिंग भी की। थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर रजापुर निवासी राहुल ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात 8:30 बजे उसका बेटा सचित बाइक पर सवार होकर खेत से अपने घर आ रहा था। आरोपी संजीव, नरेंद्र व तेजवीर ने गाड़ी से साइड मारकर उसकी बाइक गिरा दी। विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या करने के इरादे से फायरिंग भी की, लेकिन किसी कारण से गोली लगने से बच गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई कर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें