फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल की छुट्टी के बाद शराबियों का उत्पात, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शराबियों के उत्पात से परेशान प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने सरूरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने तहरीर में बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में आरोपी परिसर में बैठकर शराब पीते हैं। आरोप है कि आरोपी शराब पीने के बाद खाली रैपर व बोतल को परिसर में ही छोड़कर चले जाते हैं। जिसके चलते छात्रों पर भी गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है। बताया कि आरोपी शराब पीने के बाद उत्पात मचाते हैं। जिसके चलते वह स्कूल के भवन समेत अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। आरोपियों के उत्पात से मोहल्ले के लोग भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि कस्बा में थाना पुलिस को अतिरिक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें