मेरठ। सरकार की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इनमें 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवाॅर्ड दिया जाना है। इसमें मेरठ की एथलीट पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी का नाम भी शामिल है। प्रियंका का नाम आने पर एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बुधवार को सभी खिलाड़ियों को मिठाई बांटी। कोच ने कहा कि प्रियंका ने मेरठ के साथ पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस मौके पर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई और प्रियंका की तरह देश का नाम रोशन करने की बात कही।