फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे में चालक ने दो कारों में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में कार सवार बैंककर्मी घायल, आरोपी कार चालक को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला (मेरठ)। एनएच-58 (दिल्ली-देहरादून हाईवे) पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी। नशे में चालक वलीदपुर गांव निवासी सुशांत ने आगे चल रही दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मेरठ निवासी बैंक कर्मी सुहैल घायल हो गए।
रायबाग थाना नौचंदी मेरठ निवासी सुहैल जैदी खतौली स्थित भूमि विकास बैंक में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी कार से ड्यूटी पूरी कर खतौली से मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान वलीदपुर गांव निवासी सुशांत अपनी एसयूवी 500 कार से पीछे आ रहा था। बताया गया कि वह नशे की हालत में था और हाईवे पर तेज गति से वाहन चला रहा था। मटौर गांव के सामने पहुंचते ही सुशांत की कार अनियंत्रित हो गई और उसने पहले सुहैल की कार में टक्कर मारी और फिर वैगनआर से जा टकराई। देखते ही देखते तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान कारों के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि, सुहैल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने सुहैल को उपचार दिलाया। सुहैल जैदी ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें