आरोप है की अंदर गली से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी बेटी बाइक के अगले पहिए में फंस गई। आरोपी चालक ने देखते हुए भी बाइक नहीं रोकी और बच्ची को 30 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया।
बच्ची का शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
परिजन घायल बच्ची को लेकर पास के अस्पताल में दौड़े। जांच चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की छाती की एक पसली टूट गई है। वहीं बच्ची के सिर में पांच टांके आए हैं।
पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी कर रही है।
थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। बच्ची का उपचार चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।