फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी की स्पेशल ट्रेनिंग में तैनात ड्रोन लापता, सेना में मचा हड़कंप

Sat, 11 May 2019 04:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ड्रोन को उड़ाते अार्मी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेना के जवानों को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग की निगरानी में लगा ड्रोन शनिवार सुबह अचानक गायब हो गया। सेना की गोपनीय ट्रेनिंग सेंटर की ड्रोन द्वारा वीडियो रिकार्डिंग किये जाने की वजह से सैन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा। सेना ने कैंट इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने एसएसपी को दी। मामला लखनऊ तक गूंज गया। उधर, घंटों बाद भूसा मंडी में लोगों ने पेड़ पर लाल रंग की लाइट जलती देखी, तो उन्हें लगा कि आसमान से कुछ गिरा है। बम गिरने का हल्ला मच गया। यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और ड्रोन को बरामद किया। शाम को करीब आठ घंटे बाद आर्मी को वापस ड्रोन मिल सका।
विज्ञापन

मेरठ कैंट देश के संवेदनशील क्षेत्रों में आता हैं। रुड़की, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल समेत देशभर के कैंट एरिया से आर्मी के जवान यहां ट्रेनिंग करने आते हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनिंग चल रही थी। यह ट्रेनिंग कैंट स्थित 17 हॉर्स बटालियन में चलनी बताई गई। उसे आर्मी के एक अधिकारी ड्रोन के जरिये लाइव देख रहे थे। 350 फीट ऊंचाई पर ड्रोन पहुंच गया। बताया गया कि बटालियन में पंजाब की तर्ज पर एक तालाब बनाया हुआ है, जहां से जवान गाड़ी लेकर निकल रहे थे। आर्मी का जवान ड्रोन को रिमोट से कंट्रोल कर रहा था। अचानक रिमोट ने काम करना बंद कर दिया। सुबह 9:30 बजे ड्रोन गायब हो गया। घंटों बाद भूसा मंडी में यह ड्रोन बरामद हुआ। पुलिस ने ड्रोन को सदर बाजार थाने में चेक कराया, जिसमें चिप भी थी। इसमें ट्रेनिंग की वीडियो थी। पुलिस ने 17 हॉर्स बटालियन में तैनात सूबेदार जसबीर सिंह की सुपुर्दगी में ड्रोन दे दिया।

पेड़ पर लटका ड्रोन देखकर भूसा मंडी में मची खलबली
मेरठ
। भूसा मंडी पर शमसुद्दीन के मकान के पास पेड़ पर ड्रोन लटका था। लाल रंग की लाइट जल रही थी और बीप-बीप की आवाज आ रही थी। यह देखकर भूसा मंडी मेें खलबली मच गई। लोगों ने बम होने की अफवाह फैलाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस ने आकर ड्रोन को उतारा और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

लाइव वीडियो भी देखी
जब पुलिस ने ड्रोन उतारा, तो वह चालू था। तालाब के बीच से निकलती आर्मी की गाड़ी ड्रोन में लगे छोटे से स्क्रीन में दिख रही थी। पुलिसकर्मियों ने ड्रोन की बैटरी निकाली, तब जाकर लाइव बंद हुआ। इस दौरान भूसा मंडी में जब बम की अफवाह उड़ी तो महिलाएं और बच्चे घर में छुप गए। करीब 45 मिनट ड्रोन पेड़ पर लटका रहा।  
लखनऊ तक मचा हड़कंप
आर्मी का ड्रोन गायब होने से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी आर्मी के अधिकारियों ने एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी को दोपहर में दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी।
छावनी बना सदर थाना
सदर बाजार थाने में दोपहर से आर्मी ने डेरा डाल दिया था। एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत पुलिस फोर्स शहीद दिवस पर सदर थाने में कार्यक्रम में व्यस्त थे। आर्मी ने अपनी गाड़ी थाने में अंदर लगे टेंट में लगा दी। इस पर पुलिसकर्मियाें ने नाराजगी जताई। हस्तक्षेप करने के बाद गाड़ी को थाने से बाहर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें